डॉ आसेरी बने आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलगुरु
जोधपुर(डीडीन्यूज),डॉ आसेरी बने आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलगुरु।मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलगुरु डॉक्टर एमके आसेरी ने शुक्रवार को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलगुरु का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया।
डॉक्टर पीके प्रजापति कुलगुरु डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने कल अपना त्यागपत्र कुलाधिपति राज्यपाल को सौपा था।आज डॉ आसेरी ने डॉक्टर प्रजापति के कार्यकाल समाप्त होने पर उनका चार्ज लिया है।