डॉ.अग्रवाल नेशनल कॉलेज ऑफ़ चेस्ट फिजिशियन के अध्यक्ष मनोनीत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ.अग्रवाल नेशनल कॉलेज ऑफ़ चेस्ट फिजिशियन के अध्यक्ष मनोनीत।11से14 दिसंबर 2025 को नेशनल कॉलेज ऑफ़ चेस्ट फिजिशियन एंड इंडियन चेस्ट सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय श्वाश रोग वार्षिक सम्मलेन (NAPCON-2025) का आयोजन पटना में किया गया। इस सम्मेलन में लगभग 2500 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय श्वाश रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया।
रात्रि पर्यटन को मिलेगा नया आयाम 5 जनवरी तक प्रमुख स्थल रहेंगे आधी रात तक खुले
सम्मेलन में डॉ.केसी अग्रवाल पूर्व प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर,जेएलएन मेडिकल कॉलेज अजमेर व राजकीय मेडिकल कॉलेज पाली (राजस्थान) को सर्वसम्मति से 2026-2027 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अध्यक्ष का कार्यकाल 1 अप्रैल 2026 से एक वर्ष के लिए रहेगा।
डॉ अग्रवाल ने इस सम्मलेन में ऑक्यूपेशनल चेस्ट डिजीज सिम्पोजियम का भी सञ्चालन किया। जिसमे सिलिकोसिस, अस्बेस्टोसिस एवं ऑक्यूपेशनल अस्थमा के बारे में विचार विमर्श किया गया।
हार्दिक बधाई के विज्ञापन उचित रेट पर लगवाने के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए
