Doordrishti News Logo

दर्जनों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

जोधपुर,दर्जनों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता। शनिवार को भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की नामांकन सभा में कांग्रेस सहित अन्य दलों से आए नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री शेखावत की मौजूदगी में पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता श्रवण सिंह राठौड़,सरगरा समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमाबाई चौहान,आरएलपी प्रवक्ता डॉ.अजय त्रिवेदी,बद्री प्रजापत,विजय परिहार, मानसिंह मेड़तिया,पदम सिंह बड़गुर्जर,सुनील सिंह,दाऊलाल भील, संतोष जांगिड़,ब्रजबाल शर्मा,मधु शर्मा,लीलाराव,सुमन चारण,सविता कंवर,मंजू छंगाणी,नरपत सिंह गहलोत,अनिल सिंह बड़गुर्जर ने भाजपा ज्वाइन कर ली।

यह भी पढ़ें – लोकसभा आम चुनाव-2024

श्रवण सिंह राठौड़ को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माना जाता रहा है। जालोर के सरगरा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमभाई सरगरा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने भी भाजपा ज्वाइन की।मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सदस्यता लेने वाले सभी नेताओं का भाजपा का दुपट्टा पहना कर स्वागत और अभिनन्दन किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews