Doordrishti News Logo

जोधपुर, नगर निगम उत्तर में सफाई व्यवस्था आज उस समय चरमरा गई जब घर-घर कचरा संग्रहण के लिए लगाए गए वाहनों के ड्राइवरों ने वाहन चलाने से मना करते हुए नगर निगम उत्तर के नागोरी गेट स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन किया कर्मचारियों ने बताया कि ठेका फर्म उन्हें पे स्लिप जारी नहीं कर रही सैलरी भी बहुत देरी से दी जा रही है।

Door to door vehicle drivers strike

ड्राइवरों के ईएसआई कार्ड जारी नहीं किए गए हैं, समय पर पीएफ राशि भी जमा नहीं करवाई जा रही है। नियमानुसार ना तो सैलरी बढ़ाई जा रही और पेनल्टी के नाम पर कर्मचारियों के पैसे काटे जा रहे हैं। कर्मचारियों के साथ वाल्मीकि अंबेडकर आंदोलन के संभाग अध्यक्ष नरेश कंडारा ने अधिकारियों से वार्ता की और समस्या के तुरंत समाधान के विकल्प खोजने की बात कही। बुधवार को एक भी ऑटो टिपर वाहन फायर स्टेशन से बाहर नहीं आया और नागोरी गेट फायर स्टेशन के बाहर विक्रम ठेका कंपनी, मुख्य सफाई निरीक्षक व टाइम कीपर निगम कर्मचारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। तत्पश्चात सभी वाहन चालक फायर स्टेशन से एक साथ रवाना होकर निगम उत्तर के मुख्यालय में जाकर महापौर कुंती देवड़ा को ज्ञापन दिया। महापौर ने कर्मचारी नेता नरेश कंडारा व सुरेश जोड़ से ठेका वाहन चालको की बात सुनी और शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026