जोधपुर, शहर के चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 12 में रहने वाली घरेलु महिला ट्यूटर ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या की वजह पता नहीं चली है।
सोमवार सुबह दस बजे पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल पुलिस की तरफ से अग्रिम कार्रवाई जारी है।
चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस थाने के एएसआई सुजान सिंह ने बताया कि चौहाबो सेक्टर 12/ 130 में रहने वाली 45 साल की तृत्पा अरोड़ा पत्नी गोरधन अरोड़ा की आज सुबह दस बजे अपने घर में फंदा लगाने की जानकारी मिली।
इस पर पुलिस वहां पहुंची। वह अपने कमरे में चुन्नी से फंदा लगाए पंखे के हुक में झूल रही थी। एएसआई सुजानसिंह के अनुसार वह घर में ही बच्चों को पढ़ाती थी। उसका एक बेटा और बेटी है।
बेटी शादीसुदा है और पुत्र इंजीनियरिंग कर रहा है। रात को पति पत्नी नजदीक ही रिश्तेदारी में किसी खाने में गए थे। फिर आकर सो गए। पति पत्नी अलग अलग कमरे में थे। मगर घटना की जानकारी सुबह दस बजे हो पाई। तब आस पास के लोगों को बुलाकर शव को फंदे से उतारा गया।
शव फर्श पर लिटाया हुआ पड़ा था, बाद में पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। महिला के पति के पैरों में दिक्कत बताई जाती है या फिर वह निशक्त है। आत्महत्या की वजह पता नहीं चल पाई है। वह संभवत: मानसिक तनाव में हो सकती है। फिलहाल परिजन की तरफ से दी जाने वाली रिपोर्ट पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें – 2 साल की बच्ची जिंदा जली
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

