जोधपुर, पंचायत समिति क्षेत्र के गांव हरढाणी में जिला प्रशासन,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा मदर वर्ल्ड फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित

आवासीय नशा मुक्ति शिविर में डॉक्टर्स ने लोगों को दी गई दवाइयों के बारे में जानकारी प्राप्त कर आज और दवाएं दी। अधिकतर शिविरार्थियों ने बताया की दवा लेने के बाद में उन्हें राहत महसूस होने लगी है।चिकित्सको की टीम ने आज दूसरे दौर के बाद यह बताया की कुछ अफिम एवं डोडा लेने वालों को बहुत धीरे-धीरे अफ़ीम व डोडा की मात्रा कम करवाई जायेगी, क्योंकि कुछ अफ़ीम लेने वाले ऐसे लोग हैं, जो गत 30 से 45, वर्षो से अफ़ीम का सेवन कर रहे हैं। इसलिए उन्हें दवा 15, दिन के आवासीय शिविर के बाद भी तीन महीने तक देनी होगी जिसकी व्यवस्था मदर वर्ल्ड फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा करवाई जायेगी। आज शिविर का संचालन डॉ धीरेन्द्र नारद के साथ डॉ किरण शारदा तथा डॉ प्रतीक चौहान ने किया इस मौके पर सरपंच जगदीश राम,उप सरपंच हापू राम,वार्ड पंच नेमीचंद, निंबाराम, सज्जन कंवर गोर्धनराम बजरंग शर्मा,राणा राम शर्मा, भैरा राम पंवार तथा संस्थापक अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गुर्जर भी उपस्थित थे।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

