जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य के लिए जिला,नगर निगम एवं चार्ज स्तर पर नियुक्त नियमित सहायकों का जिला स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण जिला कलक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी गौरव अग्रवाल के निर्देशन में 09 से 11 फरवरी 2026 तक राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में प्रारंभ हुआ।

जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य- कलक्टर प्रशिक्षण के दौरान जिला कलक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि जनगणना 2027 एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है,जिसकी गुणवत्ता सीधे-सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने वाली जानकारी से जुड़ी होती है। उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना आधुनिक एवं पूर्णतः डिजिटल स्वरूप में संपादित की जाएगी,जिससे डाटा की शुद्धता, पारदर्शिता एवं त्वरित विश्लेषण सुनिश्चित होगा।

उन्होंने निर्देश दिए कि चार्ज स्तर पर नियुक्त सभी नियमित सहायकों को तकनीकी प्रशिक्षण की बारीकियों को गंभीरता से समझते हुए प्रायोगिक (हैंड्स-ऑन) अभ्यास को प्राथमिकता देनी होगी,ताकि जनगणना कार्य का सफल एवं सुचारु संचालन किया जा सके।

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

स्वगणना व फील्ड कार्य की समयावधि की जानकारी
प्रशिक्षण में जनगणना कार्य निदेशालय राजस्थान के प्रशिक्षक लोकेश जैन ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य स्वगणना के माध्यम से 1 से 15 मई 2026 तक तथा फील्ड कार्य 16 मई से 14 जून 2026 तक सम्पन्न किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह सम्पूर्ण प्रक्रिया जनगणना प्रबंधन पोर्टल एवं मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से संचालित की जाएगी।

प्रायोगिक प्रशिक्षण पर विशेष जोर
प्रशिक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पालानीचामी ने प्रशिक्षणार्थियों को निर्देशित किया कि वे प्रायोगिक प्रशिक्षण पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हुए तकनीकी दक्षता प्राप्त करें। अतिरिक्त जिला कलेक्टर-प्रथम एवं जिला जनगणना अधिकारी जवाहर चौधरी ने कहा कि चार्ज स्तर पर कार्यरत सहायक अपनी भूमिका एवं दायित्वों का पूर्ण गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें, जिससे जनगणना 2027 का कार्य CMMS पोर्टल पर सही एवं त्रुटिरहित रूप से सम्पन्न हो सके।

संयुक्त निदेशक एवं उप जिला जनगणना अधिकारी,आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग,जोधपुर मीनाक्षी चौधरी ने चार्ज स्तर पर नियुक्त तकनीकी सहायकों को उनकी भूमिका,दायित्व एवं तकनीकी कार्यप्रणाली के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दी। जिला स्तरीय प्रशिक्षण में जिला स्तर से 5 एवं चार्ज स्तर से 29 नियमित सहायक कार्मिकों ने सहभागिता की।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026