Doordrishti News Logo

जिला स्तरीय गांधी शिल्प बाजार का शुभारंभ

जोधपुर,जिला स्तरीय गांधी शिल्प बाजार का शुभारंभ। केन्द्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय के मार्केर्टिग योजना के अन्तर्गत 7 दिवसीय प्रदर्शनी का जय भैरव वेलफेयर सोसायटी के माध्यम से अर्बन हाट न्यू पाली रोड में आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आशीष वर्मा,मीडिया एवं संचार अधिकारी,डॉ अजय वर्धन आचार्य, वरिष्ठ सहायक क्षेत्रीय निदेशक,इग्नु, जोधपुर एवं टीएल पाराशर, ट्रेनिंग ऑफिसर, एनएसटीआई,जोधपुर द्वारा सम्पन्न हुआ।

यह भी पढ़ें – मजदूरी के लिए निकला युवक लापता

इस मेले में 50 स्टॉल हस्त निर्मित उत्पादों की लागाई गई है। इस अवसर पर आशीष वर्मा ने सभी दस्तकारों द्वारा लगाई स्टॉलों का अवलोकन कर उन्हे प्रोत्साहन के लिए उनके उत्पादन में नवीनीकरण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भारत हस्तशिल्प का सर्वोत्कृष्ट केन्द्र माना जाता है।भारत में दैनिक जीवन की सामान्य वस्तुऐं भी कोमल कलात्मक रूप से गढी जाती हैं। मेले के आयोजनों से भारतीय हस्त शिल्पकारों की रचनात्मकता को नया रूप प्रदान करने लगे हैं। भारत का प्रत्येक क्षेत्र अपने विशिष्ठ हस्तशिल्प को गौरवान्वित करता है। इन मेलो से कच्चा माल से विपणन की प्रोसेसिंग के बारे में जानकारी ली। नवीन डिजाईन का निर्माण एवं उसके उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान की।

अजय वर्धन आचार्य,वरिष्ठ सहायक क्षेत्रीय निदेशक इग्नु ने बताया गया कि सरकार के सहयोग से विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत आर्टीजनों के उत्थान के लिए निरन्तर कार्य किया जा रहा है। समाज में आवश्यक उपयोगी उत्पादों के कच्चा माल की उपलब्धता एवं विपणन प्रक्रिया किस प्रकार से ई कॉर्मस के माध्यम से एवं मेलों के आयोजन से की जा सकती है। टीएल पाराशर ने बताया कि राजस्थान कसीदाकारी एवं बंधनी काम के वस्त्रों, हीरे जवाहरात जड़े आभुषणों, चमकते हुए नीले बर्तन और मीनाकारी के काम के लिए प्रसिद्ध है। उन्होने बताया कि कलाएं हजारों सालो से पीढी दर पीढी पोषित होती आ रही हैं।

यह भी पढ़ें – अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाही,प्रकरण दर्ज

किरण वीएन सहायक निदेशक, (हस्तशिल्प) ने बताया कि इस गांधी शिल्प बाजार में देश के सभी कोने से आर्टीजन अपने कलात्मक उत्पादों के विपणन के लिए आये हैं, जिसमें अलग-अलग राज्यों की कलाओं को प्रर्दशित कर रहे हैं। आदित्य द्विवेदी, हस्तशिल्प संवर्धन अधिकारी ने बताया कि गांधी शिल्प बाजार में ज्वैलरी,पेंटिग,उस्ता क्राफ्ट,कसीदा कारी,लेदर आईटम, जूट से बने उत्पाद,ड्राय फ्लावर,लकड़ी के खिलौने एवं अनेक हस्तशिल्प उत्पादों का संग्रह एक ही स्थान पर मिल जायेगा। यह प्रदर्शनी 8 अगस्त तक दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुली रहेगी।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026