Doordrishti News Logo

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने ली वर्चुअल बैठक

जोधपुर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला द्वारा वर्चुअल माध्यम से गुरूवार को वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण की राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम, 2011 के तहत प्राप्त प्रकरणों के संबंध में बैठक विधिक सहायता आवेदन पत्रों के संबंध में मॉनिटरिंग समिति की बैठक एवं अण्डर ट्रायल रिव्यू समिति की बैठक आयोजित की गयी।

इन बैठकों की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सैशन न्यायाधीश) जोधपुर जिला के अध्यक्ष राघवेन्द्र काछवाल, द्वारा की गई। पीड़ित प्रतिकर की बैठक में अपराध के तहत हुई मृत्यु से आश्रित को शारीरिक एवं मानसिक क्षति की पूर्ति के लिए पीड़ित को राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम, 2011 के तहत एक प्रकरण में अंतरिम प्रतिकर पचास हजार रुपए के रूप में दिए जाने का निर्णय लिया गया।

उक्त बैठकों में आवश्यक विचार-विमर्श के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामचन्द्र, पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण अनिल कयाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जोधपुर जिला प्रीति,मुकेश परनामी, राजस्थान हाईकोर्ट एसोसिएशन जोधपुर के अध्यक्ष नाथूसिंह राठौड, लोक अभियोजक जिला एवं सेशन न्यायालय जोधपुर जिला लादाराम विश्नोई एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर जिला के सचिव मुजफ्फर चौधरी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026