भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित

जोधपुर, भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डा. सतीश पूनिया के निर्देशानुसार एवं भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी की अनुशंषा पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राणाराम सिसोदिया ने अपनी जिला कार्यकारिणी की घोषणा की।

भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष के पद पर गुड्डी भील, बाबु भील, राजु कालमा, रमेश केलावा को मनोनीत किया। रामस्वरूप कड़वा व सत्यनारायण भील को जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। इसी प्रकार रामदयाल, रवि भाटी, देवाराम भील, किशोर चौहान, सोहन कालमा को जिला मंत्री नियुक्त किया गया।

जिला कोषाध्यक्ष के पद पर गोविन्द भील को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा पार्वती भील, सुरज मकवाना, जीतू चौहान, आकाश दुबल, सम्पत गोयल, चर्तुभुज भाटी, जयसिंह भाटी, केवलराम,प्रेम कड़वा, जयसिंह भील, डा. राजुकुमार भील, दिवान भील, प्रदीप भील, किशनलाल भील, भागचन्द भील, विजय राठौड़, अशोक भील, रवि भील को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिला सदस्य नियुक्त किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews