Doordrishti News Logo

जिला डीएसटी और चामू पुलिस ने पकड़ा पांच साल से फरार दस हजार का इनामी अपराधी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जिला डीएसटी और चामू पुलिस ने पकड़ा पांच साल से फरार दस हजार का इनामी अपराधी। डीएसटी जोधपुर ग्रामीण एवं पुलिस थाना चामू की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस थाना श्रीडूंगर गढ़,जिला बीकानेर के एक वांछित एवं इनामी अपराधी को दस्तयाब करने में सफलता हासिल की गई है।

गिरफ्तार आरोपी पिछले करीब पांच वर्षों से फरार चल रहा था तथा उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पीडी नित्या ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर एवं महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत डीएसटी जोधपुर ग्रामीण को सक्रिय कर विशेष निर्देश दिए गए थे।

बाइक सवार युवक पर पाइप- तलवारों से हमला

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण भोपालसिंह लखावत के सुपरविजन तथा डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भवंरिया के नेतृत्व में टीम लगातार वांछित अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान डीएसटी को सूचना मिली कि श्रीडूंगरगढ़ थाना के एक प्रकरण में वांछित आरोपी सुखमण्डला, थाना चामू निवासी महेन्द्रसिंह पुत्र बाघ सिंह पुलिस गिरफ्त से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है।

डीएसटी की सूचना पर चामू थानाधिकारी हनुमानराम ने मय जाब्ता कार्रवाई करते हुए आरोपी महेन्द्रसिंहको दस्तयाब कर लिया। आरोपी को अग्रिम अनुसंधान के लिए संबंधित थाना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के सुपुर्द किया जा रहा है।