Doordrishti News Logo

जिला कलक्टर ने एमडीएम अस्पताल का किया निरीक्षण

एमडीएमएच के कार्यों पर विस्तार से चर्चा

जोधपुर, जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बुधवार 30 मार्च को मथुरादास माथुर अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के परिसर में स्थित ट्रोमा हॉस्पिटल, ट्रोमा आईसीयू, मल्टी लेवल आईसीयू तथा ओपीडी के शेष रहे फ्लोर के निर्माणाधीन कार्य का अवलोकन किया। इसके साथ ही जिला कलेक्टर ने मथुरादास माथुर अस्पताल में बनने वाले इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूरो साइसेंज और डाइग्नोस्टिक विंग की जगह का भी अवलोकन किया।

जिला कलक्टर ने एमडीएम अस्पताल का किया निरीक्षण

जिला कलक्टर ने एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसएस राठौड व अन्य उपस्थित अधिकारियों व चिकित्सकों से मथुरादास माथुर अस्पताल से संबंधित बजट घोषणाओं पर विस्तार से चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा,एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक एमके आसेरी आदि उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews