Doordrishti News Logo

वार्ड पार्षदों से भी की वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने पर चर्चा

जोधपुर, जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह ने शनिवार को विभिन्न यूपीएचसी का दौरा कर वैक्सीनेशन कार्यक्रम का जायजा लिया। जिला कलेक्टर दोपहर बाद मदेरणा कॅालोनी, उदयमंदिर, रातानाड़ा यूपीएचसी पहुंचे तथा वहां उन्होंने वैक्सीनेशन के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और अब तक हासिल की गई प्रगति की जानकारी ली।

district collector did surprise inspection of vaccination sites.

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड गाईड लाईन की पालना के साथ-साथ कोविड वैक्सीनेशन की महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य सरकार का प्रयास है कि वैक्सीनेशन की गाईडलाईन के अनुरूप अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कर संक्रमण के फैलाव को रोका जाए।

district collector did surprise inspection of vaccination sites

इसे देखते हुए चिकित्सा अधिकारी एवं वैक्सीनेशन से जुड़े सभी कार्मिक टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में अपने दायित्वों का निर्वहन करें। जिला कलेक्टर ने कहा कि वैक्सीनेशन पूरी तरह सुरक्षित है। आमजन को इस विषय में अधिक जागरूक कर वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें।

वैक्सीनेशन साइट्स के अवलोकन के बाद संबंधित वार्ड के पार्षदों, पूर्व पार्षदों एवं अन्य प्रबुद्व लोगों के साथ बैठक कर वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन का निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करना आवश्यक है। यह लक्ष्य जनभागीदारी से ही हासिल किया जा सकता है।

सभी वार्ड के जनप्रतिनिधि अपने-अपने वार्ड निवासियों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि वार्ड पार्षद, इन्सीडेंट कमांडर्स के सहयोग से वार्ड वाइज एक्शन प्लान बनाकर टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में अपनी प्रभावी भूमिका का निर्वहन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की जीवन रक्षा के लिए टीकाकरण में जिला प्रशासन किसी तरह की कमी नहीं रखेगा।

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद डा इन्द्रजीत यादव, आयुक्त नगर निगम आरएस तोमर, डा. अमित यादव, सीएमएचओ डा बलवंत मंडा, आरसीएचओ डा कौशल दवे सहित समस्त संबंधित अधिकारी भी साथ थे।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026