Doordrishti News Logo

रीट के सफल अभ्यार्थियों के लिए प्रमाणपत्रों का वितरण शुरू

जोधपुर,प्रदेश में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट)-2022 में सफल रहे कैंडिडेट्स के प्रमाण-पत्रों का वितरण शुरू हो गया। वितरण केंद्रों की सूची रीट-2022 की वेबसाइट पर जारी लिंक पर रोल नंबर जन्म दिनांक की प्रविष्टि कर पता कर सकते हैं। प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए वेबसाइट पर लिंक 2022 जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें- बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य वारदातें खुली

जोधपुर में दो केंद्र

जोधपुर में रीट प्रमाण पत्र वितरण के लिए दो स्कूलों गांधी स्कूल और चौपासनी चारणान स्कूल को केंद्र बनाया गया है। गांधी स्कूल में कुल 12 हजार रीट प्रमाण पत्र हैं, जिनमें से दो दिनों में 1500 प्रमाण पत्र अभ्यर्थी ले जा चुके हैं। इधर चौपासनी चारणान में 13 हजार 126 सर्टिफिकेट आए थे, उसमें दो दिन में साढ़े सात सौ बंट चुके हैं।

यह रहा था रिजल्ट,आजीवन रहेगी पात्रता

राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट)-2022 के लेवल 1 की परीक्षा में 3,20,014 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 2,03,609 पात्र घोषित किए गए। परीक्षा परिणाम 63.63 प्रतिशत रहा। लेवल 2 की परीक्षा में 11,55,904 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए, जिनमें से 6,03,228 पात्र घोषित किए। परीक्षा परिणाम 52.19 प्रतिशत रहा। उल्लेखनीय है कि रीट-2022 की उत्तीर्ण पात्रता आजीवन रहेगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026