अमितशाह के दौरे की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष की शेखावत से चर्चा
रामदेवरा जाकर किए दर्शन
जोधपुर,केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सोमवार को शाम चार बजे जोधपुर पहुंचे। यहां जोधपुर एयरपोर्ट पर भाजपा ज़िला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, ज़िला उपाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल,महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, देहात उपाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह आमला, लोकेन्द्र सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी की। इसके बाद आवास पर शेखावत ने जोधपुर में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की तैयारियों को लेकर ज़िला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी से विस्तार से चर्चा की।
गृह मंत्री अमित शाह दस सितम्बर को जोधपुर में बूथ अध्यक्ष महा बूथ सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सत्र को संबोधित करेंगे। ज़िला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने स्थानीय रावण का चबूतरा मैदान पर इसके मद्देनजर की जा रही तैयारियों से केन्द्रीय मंत्री शेखावत को रूबरू कराया।
रुणेचा धाम जाकर बाबा रामदेव के दरबार में माथा टेका
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को देर रात रामदेवरा जा कर लोक देवता बाबा रामदेव मंदिर में माथा टेका, पूजा अर्चना की। बाबा से देश में शान्ति और खुशहाली की कामना की। मंदिर समिति के सदस्यों ने शेखावत का स्वागत किया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews