Doordrishti News Logo

कार्यकारिणी की बैठक में चुनाव पर चर्चा

  • राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेटस एसोसियेशन
  • 12 दिसम्बर को चुनाव होना प्रस्तावित
  • नए सदस्य 10 नवंबर तक बन सकते हैं

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कार्यकारिणी की बैठक में चुनाव पर चर्चा।राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेटस एसोसियेशन,जोधपुर की कार्य कारिणी की एक बैठक अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। महासचिव शिवलाल बरवड़ ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में विचार विमर्श करते हुए एसोसियेशन के द्विवार्षिक चुनाव पर चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए तय किया गया कि एसोसियेशन की कार्यकारिणी के द्विवार्षिक चुनाव वर्ष 2025-2027 हेतु 12 दिसम्बर 2025 को आयोजित किया जाना हेतु प्रस्तावित हैं। जिन सदस्यों की सदस्यता शुल्क जमा नहीं हैं वे अधिवक्ता एवं जो अधिवक्ता नये सदस्य बनना चाहते हैं वे अधिवक्ता अंतिम तिथि 10 नवंबर तक अपनी सदस्यता शुल्क जमा करा लें।

अंतिम तिथि के पश्चात किसी भी अधिवक्ता को सदस्यता नहीं दी जा सकेगी। जिन अधिवक्ताओं ने पूर्व में एसोसियेशन की सदस्यता ग्रहण की हैं वे अपना नाम एसोसियेशन के कार्यालय में जांच कर लें,यदि कोई त्रुटि हो तो उसमें सुधार करवा सकते हैं।

पत्रकार दल ने केंद्र सरकार के कार्यालयों का किया दौरा

कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया,उपाध्यक्ष धीरेन्द्र दाधीच,महासचिव शिवलाल बरवड़, सहसचिव विजेन्द्र पुरी,पुस्तकालय सचिव कांता राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष विमल कुमार माहेश्वरी सहित सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026