Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल के पीछे बिजलीघर कॉलोनी में चार दिन पहले एक महिला के फंदा लगाने के बाद दहेज हत्या के केस में पुलिस ने उसके पति बिजली विभाग लाइनमैन को गिरफ्तार किया है। घटना में मृतका के चाचा की तरफ से दहेज हत्या में केस दर्ज करवाया गया था। शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि गत गुरूवार को मथुरादास माथुर अस्पताल के पीछे बिजलीघर कॉलोनी निवासी जितेंद्र जाटव की पत्नी मंजू ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। जिस पर मृतका के पीहर पक्ष की तरफ से दहेज हत्या में अगले दिन केस दर्ज करवाया था। आरोप था कि उसका पति दहेज के लिए प्रताडि़त करता था। इसमें जांच करते हुए एससीएसटी सैल के एएसपी लाभूराम ने मृतका के पति भरतपुर के कुम्हेर हाल बिजलीघर कॉलोनी निवासी जितेंद्र जाटव पुत्र रणवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जितेंद्र जाटव बिजलीघर में लाइनमैन के पद पर कार्यरत था।

ये भी पढें – गाँवो में अब प्रत्येक गरीब परिवारों की पहुंच में होंगे फल-चन्द्रावती

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026