Doordrishti News Logo

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस

जयपुर, महानिदेशक पुलिस एमएल लाठर ने राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राजस्थान पुलिस के समस्त अधिकारी एवं जवान अपने गरिमामय आचरण के साथ निष्पक्षता एवं तत्परता से अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि पूर्व रियासतों के पुलिस बलों को एकीकृत कर 16 अप्रेल, 1949 को राजस्थान पुलिस की स्थापना की गई। महानिदेशक ने अपने संदेश में कहा कि हमारे पराक्रमी जवानों ने राष्ट्र और समाज की रक्षा के लिए त्याग एवं बलिदान की गौरवशाली परम्पराएं स्थापित की है। पुलिस कर्मियों ने अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन कर इन्हे निरन्तर आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि अपने ध्येय वाक्य “आमजन में विश्वास एवं अपराधियों में डर” को ध्यान में रखकर राजस्थान पुलिस कर्मी सदैव नागरिकों की सेवा के लिए तत्पर हैं।

लाठर ने अपने संदेश में कहा कि इस समय हमारा प्रदेश भी कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित है। कोरोना के सम्बन्ध में जारी समस्त दिशा-निर्देशों की गंभीरता से पालना करके ही इस संक्रमण को रोका जा सकता है। उन्होंने पुलिस कर्मियों से स्वयं इन दिशा-निर्देशों की पालना करने के साथ ही शालीनता पूर्वक आमजन को भी इनकी पालना करने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026