उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बजट को दिया अंतिम रूप
विधानसभा में बुधवार को प्रस्तुत होगा बजट
जयपुर(दूरदृष्टीन्यूज),उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बजट को दिया अंतिम रूप। उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी बुधवार 11 फरवरी को प्रातः 11 बजे विधान सभा में बजट प्रस्तुत करेंगी। उप मुख्यमंत्री ने मंगलवार को उप मुख्यमंत्री कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को अंतिम रूप दिया।
इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव (वित्त) वैभव गालरिया,शासन सचिव वित्त (व्यय) टीना सोनी, शासन सचिव वित्त (बजट) राजन विशाल,शासन सचिव वित्त (राजस्व) कुमारपाल गौतम एवं निदेशक वित्त (बजट) बृजेश किशोर शर्मा उपस्थित थे।
