Doordrishti News Logo

तीन शवों को लेकर परिजन का एमजीएच के बाहर धरना प्रदर्शन

  • गैस विस्फोट कांड
  • अब तक दस मौतें इस विस्फोट कांड में हो गई हैं
  • पीड़ित मुआवजा और सरकारी नौकरी की कर रहे मांग
  • बुधवार को फिर होगी वार्ता

जोधपुर,शहर के कीर्तिनगर अन्नसागर इलाके मेें 8 अक्टूबर हुए अवैध रूप से गैस रिफ्लिंग करते हादसे में दस लोगों की जान चली गई। सोमवार को तीन और लोगों की मौत के साथ आंकडा दस तक पहुंच गया। रविवार की रात में मकान मालिक भोमाराम के जीजा पारसराम की मौत हुई थी। अन्य तीन मृतक उसके पड़ौसी हैं। इन मृतकों के परिजन की तरफ से आज भी शवों को नहीं उठाया गया। यह लोग सरकारी नौकरी के साथ मुआवजा की मांग कर रहे हैं। जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ आज दिन भर वार्ता चलती रही मगर रात तक उसका कोई नतीजा नहीं निकल पाया। शव अभी भी एमजीएच की मोर्चरी में हैं। अभी तक अस्पताल के बर्न यूनिट में पांच लोग भर्ती हैं। सात को छुट्टी दी गई है।

उल्लेखनीय है कि इस गैस विस्फोट कांड मेें भोमाराम की मां शोभादेवी, पत्नी सरोज,पुत्री कोमल,नीकू, पुत्र विक्की,उसका साला सुरेश लोहार की मौत पहले ही हो चुकी है। रविवार की रात को भोमाराम का बहनोई नागौर जिले मेड़ता स्थित जालोरा का रहने वाला 35 वर्षीय पारसराम पुत्र बाबूलाल की मौत हो गई। जबकि आज सोमवार को भोमाराम के पडौसी 35 वर्षीय अशोक जोशी पुत्र मूलाराम, निरमा पत्नी भागीरथ एवं अन्नराज की भी मौत हो गई। कुल अब तक दस मौतें इस विस्फोट कांड में हो गई है।

गत आठ अक्टूबर को मगरापूंजला स्थित अन्नासागर कीर्ति नगर में यह हादसा हुआ था। हादसे में भोमाराम का परिवार खत्म हो गया है। अब एक बेटी अस्पताल में उपचाराधीन है, साथ ही खुद भी आग से झुलसा हुआ है। पहले दो बेटियां बेटा और मां के बाद पत्नी के निधन से पूरा परिवार खत्म हो गया है। एक मात्र बेटी अब बची है जो अस्पताल में उपचाराधीन है। हादसे में घायल 16 में चार लोगों की और मौत हो चुकी है। 12 में से 7 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026