Doordrishti News Logo

राजस्थानी को अनिवार्य विषय व राजभाषा घोषित करने की मांग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राजस्थानी को अनिवार्य विषय व राजभाषा घोषित करने की मांग। राजस्थानी भाषा की मान्यता को लेकर संघर्षरत संस्था राजस्थानी मोट्यार परिषद की ओर से आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्राधिकरण के राज्य मंत्री ओंकार सिंह लखावत को एक ज्ञापन सौंपा गया।

एबीवीपी ने दुर्व्यवहार के खिलाफ किया प्रदर्शन

ज्ञापन में राजस्थान के सभी विद्यालयों में राजस्थानी भाषा को अनिवार्य विषय के रूप में लागू करने,रीट सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में राजस्थानी भाषा को शामिल करने तथा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 345 के तहत राजस्थानी भाषा को राजस्थान की राजभाषा घोषित करने की मांग की गई।

परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश मेघवाल ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक निर्णय की भावना के अनुरूप राज्य सरकार को शीघ्र प्रभाव से आवश्यक कार्यवाही करनी चाहिए। राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करवाने के लिए केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी पहल करने का भी आग्रह किया गया।

रोबोटिक्स कौशल और नवाचार का किया प्रदर्शन

परिषद ने कहा कि राजस्थानी भाषा राजस्थान की संस्कृति, परंपरा व जनभावनाओं की आत्मा है। वर्ष 2003 में राजस्थान विधानसभा द्वारा सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के बावजूद आज तक राजस्थानी भाषा को अपेक्षित संवैधानिक एवं प्रशासनिक सम्मान नहीं मिल पाया है।

अब समय आ गया है कि राज्य सरकार इस दिशा में ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए। परिषद ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्य मंत्री प्रदेशवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए राजस्थानी भाषा के संरक्षण, संवर्धन तथा संवैधानिक सम्मान के लिए आवश्यक निर्णय लेंगे।

Related posts:

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली

November 1, 2026
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

November 1, 2026
विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

November 1, 2026
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

November 1, 2026
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

November 1, 2026
जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

November 1, 2026