Doordrishti News Logo

जोधपुर,राजस्थानी फिल्म विकास संघर्ष समिति द्वारा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि राजस्थानी फिल्मों के फेस्टिवल कराने के नाम पर विदेशी तथा शॉर्ट फिल्म को शामिल किया गया है। इसलिए इस फेस्टिवल को रद्द करने तथा राजस्थानी फिल्मकारों व कलाकारों का अपमान करने के कारण सरकारी अनुदान समाप्त करने की मांग की है।

demand-for-cancellation-of-film-festival

अध्यक्ष ओम साहू ने बताया कि राजस्थान इंटरनेशनल फेस्टिवल का आयोजन जोधपुर में 21 मार्च से किया जा रहा है जबकि इस फेस्टिवल में राजस्थान सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग ने 500000 का अनुदान दिया है। उसके बावजूद भी इस फेस्टिवल में राजस्थानी फिल्मों को शामिल नहीं किया है।

राजस्थानी फिल्मों को शामिल करने के लिए निर्माताओं से ₹10000 की राशि की मांग की गई है। यह आयोजन पूरी तरह कॉमर्शियल फेस्टिवल के रूप में लघु फिल्में विदेशी फिल्में दिखाई जाती हैं जिससे राशि वसूल की जाती है।

ज्ञापन द्वारा मांग की गई है कि इस फेस्टिवल पर तुरंत रोक लगाई जाए तथा राजस्थानी फिल्मों के नाम से जो राशि उठाई जाती है उन पर राज्य सरकार तुरंत रोक लगाए। इस मौके पर विष्णु सरगरा, समीर खान, दिनेश राजपुरोहित, अर्जुन शर्मा, ओम साउ, डूंगरचंद सोनी, नरपत सिंह गौड़ शामिल थे।

Related posts: