दिल्ली की फर्म ने सात लाख का कपड़ा लेकर भुगतान नहीं चुकाया स्थानीय पीड़ित पहुंचा थाने, केस दर्ज

जोधपुर, शहर के एक टैक्सटाइल व्यापारी से दिल्ली के फर्म मालिक ने सात लाख का कपड़ा मंगवाया। मगर अब तक उसका भुगतान नहीं दिया और ना ही दिया गया कपड़ा लौटाया गया। पीड़ित ने आखिरकार अब पुलिस की शरण ली और केस दर्ज करवाया है। घटना में बासनी पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज करते हुए जांच आरंभ की है।

बासनी पुलिस ने बताया कि न्यू नाकोड़ा इंडस्ट्रीयल एरिया गली नंबर 8 में मो. सलीम पुत्र नूर मोहम्मद अपनी द क्लासिक नाम से फर्म चलाता है। उसकी फर्म से दिल्ली के  सिलिमपुर की एक फर्म फरहीन गारमेंट के मालिक मोहम्मद हसीन पुत्र नासिर ने वर्ष 2020 से लेकर 21 अगस्त 21 तक कपड़ों की खरीद फरोख्त की थी। तब स्थानीय फर्म मालिक मोहम्मद सलीम की तरफ से कुल 7 लाख से ज्यादा का कपड़ा दिल्ली की फर्म मालिक को भेजा गया। मगर आज तक कपड़े का भुगतान उसे नहीं हो पाया। कई बार मिन्नतें करने पर भी फर्म मालिक ने ध्यान नही दिया। अब पीडि़त ने बासनी थाने में धोखाधड़ी में केस दर्ज कराया है। घटना में पुलिस की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026