इजेक्शन लगाने के घंटे भर बाद मौत, अस्पताल में हंगामा

बनाड़ के निजी अस्पताल का मामला

जोधपुर,इजेक्शन लगाने के घंटे भर बाद मौत,अस्पताल में हंगामा।शहर के निकट बनाड़ स्थित एक निजी अस्पताल में लाए गए मरीज को डॉक्टर ने इजेक्शन लगाया। घर पहुंचने के कुछ देर बाद मरीज की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इस पर आज सुबह अस्पताल में मृतक के परिजन एकत्र हो गए और डॉक्टरर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी। दोपहर तक पुलिस और परिजन में समझाइश चलती रही। पुलिस ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिए जाने के बाद शव को परिजन अपने घर लेकर गए। इस बारे में एसीपी मंडोर को लिखित में शिकायत दी गई,फिलहाल केस दर्ज नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें – सहेली के कहने पर किशोरी साथ गई,दो किशोरों ने मिलकर किया दुष्कर्म

मरीज के रिश्ते में लगने वाले बहनोई राजेंद्र छबरवाल ने बताया कि उसके साले जाजीवाल कला बनाड़ निवासी 45 साल के राजूराम ऐलावत की रात को तबीयत खराब होने पर परिजन बनाड़ स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए थे। जहां एक डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाने के साथ ईसीजी चेक की गई। बाद कुछ देर में राजूराम को छुट्टी दे दी गई। रात तीन बजे उनकी अचानक से तबीयत बिगडी और कुछ देर में मौत हो गई। उनकी मृत्यु को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे और हंगामा किया। उनका कहना था जिस डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया वह एमबीबीएस भी नहीं है। जिस डॉक्टर के नाम की पर्ची दी गई वह तो अपने घर पर था। मगर कोई और डॉक्टर वहां मौजूद था। गलत इंजेक्शन लगाने से राजूराम की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें – युवक ने फंदा लगाकर दी जान,पत्नी के गलत संबंध का संदेह

आज सुबह छह बजे ही परिजन अस्पताल में मौजूद रहकर हंगामा करने लगे। इधर सूचना मिलने पर बाद में बनाड़ थानाधिकारी प्रेमदान रत्नू, एसीपी मंडोर पीयूष कविया आदि वहां पहुंंचे। दोपहर तक समझाइश के उपरांत परिजन शव को गांव ले जाने को तैयार हुए। पुलिस में इस बारे में मृतक के चचेरे भाई ओमाराम की तरफ से लिखित में रिपोर्ट दी गई।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews