Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के निकट गंगाणी गांव में दो भाईयों पर पुलिस ने पिता की मौत के बाद मृत्यु भोज का आयोजन किए जाने को लेकर कोविड महामारी में केस बनाया है। पुलिस अब इनसे पूछताछ में जुटी है। मामला जानकारी में आने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृत्यु भोज को रूकवाया।

करवड़ थाने के हैडकांस्टेबल सोहनलाल ने बताया कि गंगाणी गांव में रहने वाले नारायण राम देवासी की 15 जुलाई को मृत्यु हो गई थी। 24 की रात को डांगड़ी रात थी और रविवार को उसके पुत्रों निंबाराम और सुखाराम देवासी मृत्यु भोज का आयोजन कर दिया। मृत्यु भोज में सौ डेढ़ सौ लोग जमा हो रखे थे। तब पुलिस को सूचना मिलने पर वहां पहुंची। इस पर आयोजन को रूकवाने के साथ दोनों भाईयों के खिलाफ कोविड महामारी में केस बनाया गया।

ये भी पढें – इंद्रदेव से अच्छी बारिश के लिए रुद्राभिषेक

दूरदृष्टिन्यूज़ कि एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

 

 

 

 

Related posts: