- बचाने को टॉन बच्चे और माँ भी कूदे होद में
- आसपास के लोगो ने उन्हें निकाला बाहर
जोधपुर, शहर के रातानाडा थाना इलाके की मरुस्थली कॉलोनी में सार्वजनिक निर्माण विभाग की निर्माणाधीन भवन के पास बने पानी के खुले कुंड में गिरने से एक मासूम की मौत हो गई। कुंड में गिरी मासूम को बचाने के लिए तीन बच्चों के साथ उनकी मां भी कुंड में कूद गई। जिसे समय रहते आस पास के लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल दिया। हादसे में भवन निर्माण ठेकेदार की लापरवाही सामने आई।

प्रतापगढ़ जिले का निवासी सुरेश रावत अपने परिवार के साथ मरुस्थली कॉलोनी में निर्माणाधीन सार्वजनिक निर्माण विभाग के भवन में ही रहते हैं । सुरेश यहां मजदूरी करता है। यहां निर्माण को लेकर ठेकदार द्वारा जमीन के बराबर एक पानी का होद बनाया गया। जहां खेलते समय 5 साल की मासूम धापू अचानक कुंड में गिर गई । यह देख उसके तीन बच्चे और माँ भी उसे बचाने के लिए उस होद में कूद गए, लेकिन आस पास के लोगों ने समय रहते तीन बच्चों और उनकी माँ को सुरक्षित बाहर निकाल दिया, जबकि धापू को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो गई।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने धापू के शव को कब्जे में लेकर एमजी मोर्चरी में रखवाया।आसपास के लोगों की माने तो लंबे समय से यहां पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के भवन का काम चल रहा है जहां पास ही में ठेकेदार ने जमीन के बराबर एक पानी का कुंड बना रखा है। जिससे आज अचानक खेलते समय 5 साल की मासूम बच्ची धापू इस कुंड में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल रातानाडा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़े :- रातानाडा कृष्ण मंदिर में सजाई राधा-कृष्ण की वरवधू की झांकी
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

