Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के निकटवर्ती झंवर स्थित खुडाला गांव में चल रही पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच एक युवक पर सभा के समय चुनावी रंजिश में जानलेवा हमला हुआ। युवक का सिर फट गया और पैरों पर भी गंभीट चोट आई। बाद में हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायल युवक के भाई की रिपोर्ट पर तीन चार लोगों को नामजद करते हुए हत्या प्रयास में केस दर्ज किया है। बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास जारी है।

झंवर थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि खुडाला गांव निवासी प्रेमराज पुत्र बालाराम सुथार की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि रविवार को गांव में चल रही चुनावी सभा के समय उसका भाई दिनेश वहां पर था। तब गांव के ही हड़वत सिंह पुत्र माधुसिंह, जीवनसिंह पुत्र दलपतसिंह, कीर्तिसिंह पुत्र मदन सिंह एवं नारायण दास पुत्र तुलसीदा आदि ने उसके भाई पर हथियारों से लैस होकर हमला किया। इससे उसके सिर में चोट लगने के साथ पैरों पर भी जख्म हो गए। थानाधिकारी ने बताया कि इन लोगों के प्रथम दृष्टया चुनावी रंजिश सामने आई है। हमलावर फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढें – साल भर नजर आयेगा तिरंगा रेल इंजन

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026