Doordrishti News Logo

शव दो तीन दिन पुराना, पोस्टमार्टम कर परिजन को सौंपा

जोधपुर, शहर के प्राचीन जलाशय गुलाब सागर में एक व्यक्ति का शव मिला। बाद में उसकी पहचान रेलवे के गैंगमैन के रूप में की गई। शव दो तीन दिन पुराना प्रतीत हुआ है। पुलिस ने आज सुबह कार्रवाई की और परिजन को सौंप दिया। घटना में पहले कोई गुमशुदगी भी नहीं दी गई है। सदर कोतवाली पुलिस ने रिश्तेदार की तरफ मर्ग दर्ज किया है।

एएसआई नाथूं सिंह ने बताया कि भगत की कोठी रेलवे क्वार्टर में रहने वाले 40 साल के प्रवीण भाटी पुत्र श्यामसुंदर भाटी का शव गुलाब सागर में मिला। वह रेलवे मेें गैंगमैन में कार्यरत था। उसका एक मकान जूनी बागर रावजी भाट की हवेली में है। भगत की कोठी रेलवे क्वार्टर में वह अकेला ही रहता था। परिवार के अन्य सदस्य जूनी बागर वाले मकान पर रहते हैं। शव दो तीन दिन पुराना होने से प्रतीत हुआ कि वह पहले ही घर से निकल गया था। मगर परिवार की तरफ से पुलिस में कोई गुमशुदगी नहीं दी गई थी। उसने आत्महत्या की या फिर वह गिरा, इस बारे में अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। उसके रिश्तेदार जूनी बागर रावजी भाट की हवेली निवासी महेश भाटी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया गया है। मृतक के दो बच्चे है। आज कार्रवाई कर शव परिजन को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़े :- पुजारी के मंदिर व घर में चोरी, नगदी व चांदी के सिक्के चुराए

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026