माता का थान क्षेत्र में दिनदहाड़े फायरिंग,दहशतगर्दी,खुला आतंक,रात को एक आरोपी गिरफ्तार

  • बजरी माफियाओं बीच विवाद
  • पिटाई से एक घायल
  • लोगों ने रोका रास्ता
  • रास्ते से निकलने की कोशिश में एक्स सर्विसमैन ने निकाली वैपन
  • लोगों ने की पिटाई
  • पुलिस ने बचाया

जोधपुर,शहर के माता का थान चौराहा आज दहशतगर्दी देखने को मिली। दो पक्षों के विवाद में फायरिंग हुई। डंडों सरियों से पिटाई में एक युवक घायल हो गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों ने विरोध जताते हुए रास्ता जाम कर दिया। दहशत इतनी जबरदस्त रही कि आस पास के दुकानदारों को अपनी दुकानें बंद तक करनी पड़ गई। खुलेआम दहशत बनी रही। मामला बजरी माफियाओं के बीच का होने का है। डंडों की गई पिटाई में एक युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिससे अभी पुलिस पड़ताल जारी है।

ये भी पढ़ें- भूंगरा गांव ब्लास्ट संसद में गूंजा, बेनिवाल ने उठाया मामला

daylight-firing-terror-open-terror-in-mata-ka-than-area-one-accused-arrested-at-night

इधर लोगों द्वारा रास्ता जाम किए जाने पर एक सेवानिवृत सरकारी कर्मचारी और उनकी बेटी कार में सवार होकर जाने लगे। तब लोगों ने जाने से मना कर दिया। विवाद बढ़ते देख सेवानिवृत कर्मचारी ने अपने पास रखी वैपन निकाल दिया। बाद में और विवाद बढऩे पर उन्हें कार से उतार कर लोगों ने पीटना शुरू कर दिया। मौके आई माता का थान पुलिस के एएसआई नवीन कुमार ने अपनी जान को एक बार फिर से जोखिम में डालकर इस बुजुर्ग सेवानिवृत कर्मचारी को लोगों के चंगुल से पिटते हुए को छुड़ाया। अन्यथा लोग उनकी जान तक ले सकते थे। बाद में उन्हें गाड़ी में बिठाकर रवाना करने के साथ बेटी को भी सुरक्षित निकाला गया।

ये भी पढ़ें- माता का थान में दिनदहाड़े फायरिंग, दहशतगर्दी,खुला आतंक

पुलिस उपायुक्त पूर्व डॉ.अमृता दुहन ने बताया कि सुबह माता का थान चौराहा के पास में एक बजरी डंपर चालक ने वहां खड़ी स्कार्पियों पर टक्कर मारने के साथ हमला शुरू किया। यह दो पक्ष के लोगों का विवाद था। डंपर चालक ने स्कार्पियो का कई बार टक्कर मारने के साथ क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही कुछ युवकों ने मिलकर एक अन्य युवक शिकारगढ़ निवासी ओमप्रकाश की डंडों से पिटाई की। एक पक्ष की तरफ से फायरिंग की गई,मगर फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ है।

जांच में सामने आया कि घायल हुए युवक ओम प्रकाश को गोली नहीं लगी है, उसकी डंडों से पिटाई किए जाने पर जांघ में चोट लगी है। उसे अस्पताल ले जाया गया। डीसीपी डॉ. दुहन ने बताया कि घटना को लेकर बाद में आस पास के लोगों ने रास्ता जाम कर दिया था। जिस पर उन्हें समझाइश कर शांत करवाया गया। जल्द ही दहशत फैलाने वाले तत्वों को पकड़ लिया जाएगा, लोगों की जो मांगे है उन पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- बाड़मेर से तेल भरने के लिए आ रहे टैंकर में शार्ट सर्किट,लगी भीषण आग

एक्स सर्विसमैन ने निकाली अपनी वैपन, लोगों ने पीटा

जानकारी के अनुसार माता का थान चौराहा पर हुई इस घटना के विरोध स्वरूप लोगों ने रास्ता जाम कर दिया। इस बीच सरकारी नौकरी से सेवानिवृत एक बुजुर्ग अपनी बेटी को कार में लेकर निकलने का प्रयास करने लगे। तब विरोध जता रहे लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। इस कहासुनी के बीच में उन्होंने वैपन निकाल कर धमका दिया,जिससे लोग आक्रोशित हो गए और गाड़ी से बाहर निकाल कर पीटना शुरू कर दिया।

मेहरानगढ़ हादसे में हिम्मत दिखाने वाले एएसआई नवीन कुमार ने फिर दिखाई हिम्मत

लोगों द्वारा एक्स सर्विसमैन के साथ पिटाई होते देख वहां मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी एएसआई नवीन कुमार भीड़ में घुस गए और उन्हेें जैसे तैसे लोगों की पिटाई से बचाते हुए बाहर सुरक्षित निकाल लाए। बाद में उन्हें अन्य गाड़ी में रवाना कर दिया गया। उनकी बेटी को भी कार में बाद में सुरक्षित भेजा गया। एएसआई नवीन कुमार कुछ साल पहले शहर के मेहरानगढ़ हादसे में भी लोगों की जान को बचाने के लिए कूद गए थे। कई लोगों को जीवित बचाया था।

क्षेत्रवासियों ने लगाया पुलिस पर आरोप

आस पास के लोगों ने रास्ता जाम करते हुए पुलिस पर आरोप लगाया कि रात 11 बजे से सुबह चार बजे के बीच में पुलिस के सामने ही बजरी के अवैध डंपर निकलते हैं, मगर पुलिस उन्हें नहीं रोकती है। कुछ दिनों पहले भी यहां पर घटना हुई थी। क्षेत्रीय पार्षद भैरूसिंह परिहार का कहना है कि यदि पुलिस ने अब कार्रवाई नहीं की तो गुरूवार को फिर से रास्ता जाम करने के साथ विरोध जताया जाएगा। पुलिस की शह पर ही अवैध बजरी डंपर निकलते हैं, मगर पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। लोगों में आज हुई इस घटना को लेकर पूरी तरह रोष व्याप्त है।

मौके पर पड़ी मिली पिस्टल

दहशतगर्दी फैलाने वाले बाद में फरार हो गए। मौके पर एक पिस्टल को पुलिस ने जब्त किया है। जो वह भागते समय संभवत: छूट गई या गिर गई। यह सारा घटनाक्रम अवैध बजरी को लेकर चल रहा है। बजरी माफियाओं का खुला आतंक देखा जा सकता है।

दो राउण्ड फायरिंग हुई

पुलिस उपायुक्त पूर्व डॉ.अमृता दुहन ने बताया कि दो राउण्ड फायरिंग का पता लगा है। एक गोली दुकान की शटर पर और दूसरी एक गाड़ी पर लगना प्रतीत हुआ है। अभी इस बारे में और पता लगाया जा रहा है।

एक आरोपी को देर रात पकड़ा

डीसीपी डॉ. दुहन ने बताया कि घटना में एक आरोपी राकेश पुत्र भैपाराम विश्रोई को पकड़ा गया है। वारदात में चार लोगों को नामजद किया गया है। इसका भाई सागर और दो अन्य भी शामिल है। जिनकी तलाश चल रही है।

कई वाहनों को पुलिस ने किया जब्त

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचने के साथ ही वहां से बोलेरो,पिकअप, इसूजी कार,ट्रेक्टर, बुलेट,स्कूटी आदि वाहनों को जब्त किया है।

रात को पाली अजमेर से आने वाले वाहनों पर सख्ती

पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए बुधवार की रात से ही पाली और अजमेर हाइवे से आने वाले वाहनों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।

अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुलेगी

डीसीपी डॉ अमृता दुहन ने बताया कि बजरी माफियाओं की अब हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ उन्हें चिन्हित कर पकडऩे के निर्देश पुलिस को दिए गए है। इस काम में लिप्त हार्डकोर अपराधियों पर भी नकेल डाली जाएगी।

आमजन से अपील,वाट्सएप नंबर या मोबाइल पर करें कॉल

इस घटना पर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अवैध बजरी से डंपर आने जाने के बारे में वाटसअप नंबर 8764520101 पर मैसेज या कॉल कर सकते है, उनके नाम पते गुप्त रखे जाएंगे। पुलिस उपायुक्त पूर्व डॉ अमृता दुहन के मोबाइल नंबर 94664-60275 एवं पश्चिम उपायुक्त 96023-49150 पर भी कॉल कर सकते हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देर रात चाकूबाजी के आरोपी नहीं लगे हाथ फुटेज से तलाश

January 17, 2026

आर्मी पेंशनर्स अस्पताल से महिला का छह तोला सोने का हार चोरी, केस दर्ज

January 17, 2026

महिला कांस्टेबल की फोटो पर आपत्तिजनक कमेंट,केस दर्ज

January 17, 2026

आरोपी को 2 साल की कठोर सजा व 20 हजार रुपए जुर्माना

January 17, 2026

शराब की पार्टी के बाद युवक को एसयूवी से धक्का देकर नीचे फेंका आरोपी ढाबा चालक गिरफ्तार

January 17, 2026

एमबीएम विवि.में राष्ट्रीय जलशक्ति हैकाथॉन कार्यशाला सम्पन्न

January 17, 2026

शील्ड विजेताओं का जोधपुर स्टेशन पर जोरदार स्वागत

January 17, 2026

कचरा निस्तारण को 180 टन प्रतिदिन क्षमता का मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन बनेगा

January 17, 2026

तिब्बती ऊनी वस्त्र व्यापार संघ ने गरीबों को बांटे निःशुल्क गर्म कपड़े

January 17, 2026