Doordrishti News Logo

साइबर ठगी: शिकायत पर पुलिस ने 88 हजार कराए होल्ड,61 हजार रिफंड कराए

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),साइबर ठगी: शिकायत पर पुलिस ने 88 हजार कराए होल्ड,61हजार रिफंड कराए। जोधपुर ग्रामीण में शातिर द्वारा एक व्यक्ति को इंवेस्टमेंट के नाम पर डबल मुनाफा का झांसा देकर 88 हजार रुपए ठग लिए गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शातिर के खातों में गए रुपयों को होल्ड करवा दिया। शातिर ने टेलीग्राम एप पर रुपए डबल करने का झांसा दिया था। पीडि़त का 61,057 रूपए रिफंड भी करवा दिए गए।

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि फ्रॉडस्टर द्वारा ऑनलाइन टेलीग्राम ग्रुप में इन्वेस्टमेन्ट कर पैसे डबल करने का झांसा देकर परिवादी के साथ 88 हजार रुपये की ठगी कर ली थी। साइबर सैल ग्रामीण द्वारा कार्रवाई करते हुए राशि को होल्ड करवाया। बाद में पीडि़त को 61,057 रुपये की राशि जरिये कोर्ट ऑर्डर वापिस रिफण्ड करवाई गई। परिवादी ने 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर त्वरित कार्रवाई की गई। इसमें बिलाड़ा निवासी कल्याण सिंह शिकायत दी थी।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026