सांस्कृतिक संध्या का आयोजन गुरुवार को
- राजस्थान दिवस-2026
- लोक कला,परंपराओं और गौरवशाली विरासत की झलक से सजेगा सांस्कृतिक मंच
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सांस्कृतिक संध्या का आयोजन गुरुवार को।राजस्थान दिवस-2026 के अवसर पर पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन,जोधपुर के संयुक्त तत्वाधान में 19 मार्च को एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन राजस्थान संगीत नाटक अकादमी परिसर,जोधपुर में सायं 7:15 बजे से रात्रि 9:15 बजे तक आयोजित होगा।
पर्यटन विभाग के उपनिदेशक भानु प्रताप ने बताया कि इस सांस्कृतिक संध्या के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत,लोक कला,परंपराओं एवं गौरवशाली इतिहास को सजीव रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न लोक कलाकारों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी।
जिला स्तरीय राजस्थान युवा शक्ति दिवस आयोजित
लोक रंगों की छटा से सजेगी सांस्कृतिक संध्या
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कालबेलिया,घूमर,चरी एवं तेरहताली जैसे प्रसिद्ध लोक नृत्यों के साथ शहनाई वादन,मयूर नृत्य, चरकूला तथा फूलों की होली जैसी मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी,जो दर्शकों को राजस्थान की सांस्कृतिक विविधता और लोक परंपराओं से रूबरू कराएंगी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में आमजन,पर्यटक एवं कला प्रेमियों की उपस्थिति की संभावना है, जिससे यह सांस्कृतिक संध्या एक यादगार आयोजन के रूप में स्थापित होगी।
