Doordrishti News Logo

जोधपुर, कमिश्नरेट की क्राइम स्पेशल टीम ने रविवार को पड़ौसी की हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी (क्राइम) राजकुमार चौधरी ने बताया कि ठेहठ थाना दातांरामगढ़, सीकर निवासी आरोपी पप्पू उर्फ किशन बावरिया पुत्र देवाराम को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पिछले 15 साल से पेरौल पर फरार चल रहा था। सीएसटी टीम के प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि आरोपी को पकड़ऩे के लिए टीम का गठन किया गया। जिन्होंने आरोपी के बारे में गुप्त सूचना एकत्रित की। तब पता चला कि आरोपी किशन ने अपना गांव छोड़ दिया और नागौर जिले के लाडनूं के मलासी गांव के सूनसान (जंगलों) इलाके में नाम व हुलिया बदल कर रह रहा है। जहां पर भी वो हर बार कुछ ही दिनों के बाद जगह भी बदल बदल कर रहा था। आखिरकार आरोपी को टीम ने धर दबोचा। आरोपी को पकड़ऩे को टीम में उप निरीक्षक सरजिल मलिक, हैड कांस्टेबल गंगासिंह व राकेश सिंह, कांस्टेबल इमरान, शैताराम, रामनिवास व थानाराम, तेजाराम एवं लाडनू थाने के कांस्टेबल धर्मेंद्र शामिल रहे।

ये भी पढ़े :- रंजिश में युवक पर कातिलाना हमला, वीडियो वायरल

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026