Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के बोरानाडा स्थित एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक को उसकी फेसबुक आईडी हैक कर पांच लाख की फिरौती अज्ञात लोगों ने मांगी है। उसके भाई की फोटोग्राफ्स होने की जानकारी दी गई। बोरानाडा पुलिस ने घटना में आईटी एक्ट में केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की है।

बोरानाडा थानाधिकारी किशनलाल विश्रोई ने बताया कि मूलत: चूरू हाल कृष्णलीला नगर बोरानाडा निवासी महिपाल पुत्र मनीराम स्वामी ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह बोरानाडा स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। गत माह से उसके फेस बुक आईडी को कोई हैक कर उसके भाई की फोटोग्राफ्स होने की जानकारी दे रहा है।

फोटो को वायरल करने की बात कह कर उससे पांच लाख रूपयों की मांग कर रहा है। थानााधिकारी के अनुसार महिपाल ने बताया कि फोटोग्राफ्स को लेकर कोई आपत्तिजनक बात नहीं है। फिर भी वह उसे वायरल करने की बात पर रूपयों की मांग कर रहा है। घटना में आईटी एक्ट का केस बनाया गया है।

>>> हाडीरानी बटालियन की कांस्टेबल से 40 हजार की ठगी

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026