Doordrishti News Logo

राजस्थान में अपराधी जीत रहे,पुलिस हार रही-शेखावत

  • नावां शहर की फायरिंग घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री ने साधा मुख्यमंत्री पर निशाना
  • जनता चाहती है सोनियाजी राज्य की खत्म हो चुकी कानून-व्यवस्था पर गहलोतजी से सवाल करें

जयपुर, राजस्थान की कानून-व्यवस्था को लेकर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब नावां शहर में विद्युत कार्यालय के बाहर अपराधियों द्वारा खुलेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। राजस्थान में अपराधी जीत रहे हैं, पुलिस हार रही है। कारण, गहलोतजी ने पुलिस और इंटेलीजेंस को पक्ष-विपक्ष की जासूसी में लगा रखा है।

रविवार को ट्वीट कर शेखावत ने कहा कि एक तरफ अपराधी बेखौफ हैं, दूसरी ओर जनप्रतिनिधियों की निजता खतरे में है। हम विपक्षियों की छोड़िए, उनके ही एक कट्टर प्रतिद्वंद्वी नेता को भी यही शिकायत है। पता नहीं चिंतन शिविर में कांग्रेस आला कमान तक ये मुद्दा पहुंचा या नहीं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनता चाहती है सोनिया जी राज्य की खत्म हो चुकी कानून-व्यवस्था पर गहलोतजी से सवाल करें।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026

सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी

September 6, 2026