Doordrishti News Logo

कांग्रेसी 16वीं शताब्दी में जिस तरह का शासन होता था, वहां चले जाएंगे

शेखावत का कांग्रेस पर तंज

जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि देश में लोकतंत्र आया है, पर कांग्रेस में नहीं। वो अभी भी गांधी परिवार से बाहर नहीं निकली है। पार्टी इसी तरह से डूबती रही तो थोड़े दिन बाद में वह यह घोषणा करेगी कि राजतंत्र में जिस तरह पीढ़ी परंपरा चलती थी, उसी तरह से नेहरू-गांधी परिवार को मान लिया जाए। कांग्रेस के चिंतन शिविर में बैलेट पेपर से चुनाव कराने की घोषणा पर केंद्रीय मंत्री बोले, थोड़े साल इसी तरह की परिस्थितियां रहीं तो वो 16वीं शताब्दी में जिस तरह का शासन होता था, वहां चले जाएंगे।

जोधपुर में सोमवार को मीडिया से बातचीत में कांग्रेस के चिंतन शिविर से जुड़े सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बेहतर होता कांग्रेस इस बात की चिंता करती कि चार साल पहले प्रदेश के 9 लाख किसानों से किया संपूर्ण कर्जमाफी का वादा क्यों पूरा नहीं हुआ? राजस्थान नारी सम्मान के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध था, उसे रेप कैपिटल कैसे बना दिया? बच्चियों से दरिंदगी का केंद्र राजस्थान को कैसे बना दिया? कानून-व्यवस्था की विफलता से लेकर सरेआम हत्याओं का केंद्र राजस्थान को कैसे बना दिया?

विधायकों के आचरण व्यवहार सुर्खियों में

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि आज अखबार की सुर्खियों में है कि किस तरह से जयनारायण पूनियां को सरेआम कांग्रेस सरकार में शामिल मुख्य सचेतक के कहने पर गोली मार दी गई। मंत्री पुत्र के कार्य अखबार की सुर्खियों से हटे नहीं हैं। विधायकों के आचरण और व्यवहार के समाचार सुर्खियों में हैं। चिंतन शिविर में इस पर चिंता करते की कांग्रेस बेलगाम क्यों हुई है? जो नेता बेलगाम हुए हैं? उनका आचरण-व्यवहार क्या है? उनका चाल,चलन और चरित्र क्या है? तो शायद लोग कांग्रेस पार्टी पर विश्वास करते। अब जब विश्वास खो रहा है,तब यात्राएं निकालने की नौटंकी से जनता साथ आने वाली नहीं है।

ढूंढने पर नहीं मिलते कांग्रेस सदस्य

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सब जगह भाजपा और संघ के लोग होने की बात पर शेखावत ने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का नेटवर्क देश में सब जगह है, यही कांग्रेस की दुविधा और कष्ट है, जो अप्रत्यक्ष रूप से मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी केवल दो प्रदेशों और गिनी-चुनी जगहों पर बची है। ढूंढने पर भी उत्तर प्रदेश,बिहार,पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ता और सदस्य नहीं मिलते हैं। इसलिए मुख्यमंत्री को ऐसा लगता होगा कि देश में सब जगह भाजपा और संघ के लोग हैं।

समाज देख और समझ रहा है

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसे प्रदेश, जहां कांग्रेस के लिए थोड़ी भी संभावना बची है,वहीं दंगा हो रहा है। ऐसे प्रदेश जहां कांग्रेस से एक मजहब विशेष का मतदाता छिटक गया, वहां कांग्रेस शून्य हो गई है। उत्तर प्रदेश, बिहार,पश्चिम बंगाल समेत पूरी सीरीज देखी जा सकती है। जहां मुस्लिम मतदाता ने कांग्रेस को छोड़ दिया,वहां कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त हो गया। अपना वजूद बनाए रखने और मुस्लिम मतदाताओं को जोड़े रखने के लिए पिछले दरवाजे से इस तरह के दंगे कराना,यह कांग्रेस की रीति है। मुख्यमंत्री जी अपनी बातों और बयानों से इन सब पर पर्दा डालने की कितनी भी कोशिश कर लें,लेकिन समाज देख और समझ रहा है।

सीबीआई जांच करा लें मुख्यमंत्री

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री एक चिट्ठी लिखकर भेज दें कि करौली,भरतपुर,भीलवाड़ा और जोधपुर दंगों की सीबीआई जांच करें। उनको सरकार और संविधान ने यह ताकत दी है। मुख्यमंत्री जांच से डरिए मत और पर्दा डालने की कोशिश मत करिए, क्योंकि करौली,जोधपुर में जो हुआ, वो सबने देखा। शेखावत ने तंज कसा कि पहले जैसे टेप रिकॉर्डर में कैसेट अटक जाता था तो वो एक ही बात बोलता रहता था, वैसे ही मुख्यमंत्री का टेप भी अटक गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बंगाली समाज के दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर

October 11, 2026

चोरी का आरोपी गिरफ्तार 3 एसी कंप्रेसर और बोलेरो कैंपर बरामद

October 11, 2026

डंपर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार वृद्ध की मौत

October 11, 2026

छह माह में 9.97 करोड़ यात्रियों ने की रेल यात्रा रेलवे को 2044 करोड़ रुपए की आय

October 11, 2026

कोचिंग संचालक को करोड़ों का सीएसआर फंड दिलाने के नाम पर 39.30 लाख की ठगी

October 11, 2026

ओवरटेक के चक्कर में कार सामने से आ रही बस से भिड़ी,चालक की मौत

October 11, 2026

माहेश्वरी छात्रवृत्ति निधि की साधारण सभा में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत

October 11, 2026

सुबह जोड़ों में अकड़न को न करें नजर अंदाज हो सकता है गठिया का संकेत: डॉ.कनवरिया

October 11, 2026

डॉ.संजय गहलोत को राज्यस्तरीय सम्मान

October 11, 2026