Doordrishti News Logo

युगल का कार सवार युवकों से विवाद,युवक पर जानलेवा हमला

  • तीन गिरफ्तार
  • बोतल,लाठी और क्लिप से वार

जोधपुर,युगल का कार सवार युवकों से विवाद, युवक पर जानलेवा हमला। शहर के पाल रोड स्थित एक निजी अस्पताल के सामने बाइक सवार युगल के साथ कार सवार युवकों की गाड़ी को टक्कर लगने की बात पर विवाद हो गया। बाइक सवार युवक पर बाद में कार सवार युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। उस पर कांच की बोतल,क्लिप और लाठी से हमला किया। जिससे वह जख्मी हो गया। पुलिस ने कार्रवाई कर तीन युवकों को शांतिभंग मेें पकडऩे के साथ अब केस में गिरफ्तार किया है। देवनगर थानाधिकारी एवं प्रशिक्षु आरपीएस शिवम जोशी ने बताया कि जगदंबा कॉलोनी बोंबे मोटर के रहने वाले इंद्रसिंह गहलोत पुत्र छोटूसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका पुत्र और एक लडक़ी के साथ में शनिवार की रात को पाल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने से बाइक पर सवार होकर निकल रहा था। तब एक कार में सवार तीन चार युवकों ने जानलेवा हमला किया। हमला बोतल,क्लिप और लाठी से किया गया। जिससे उसका पुत्र बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

यहां पढ़ें पूरी खबर- बीमार बेटी के लिए दवाई लेने कार में आ रहा था परिवार,हादसे में दंपती व बेटा की मौत

आरपीएस जोशी ने बताया कि मामले में अब तीन आरोपियों गायत्रीनगर पाल रोड निवासी जितेंद्र जांगिड़ पुत्र राणाप्रताप,सुभाष कॉलोनी भगत की कोठी निवासी सूरज राणा पुत्र गोपाल राणा एवं बाड़मेर बायतु निवासी कंचराज पुत्र हनुमानराम चौधरी को गिरफ्तार किया गया। इनको पहले शांति भंग में गिरफ्तार किया गया था। आरंभिक पड़ताल में सामने आया कि इन लेागों के बीच में गाड़ी की बात को लेकर विवाद हुआ था। संभवत: कार को स्क्रैच लगने के बाद विवाद हुआ। जिस पर उक्त लोगों ने मारपीट की और जानलेवा हमला किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

You missed