Doordrishti News Logo

देहात भाजपा की जन आक्रोश महाघेराव की तैयारी पूर्ण

  • पीले चावल देकर किया आमंत्रित
  • सोमवार को कलेक्ट्रेट का करेंगे घेराव

जोधपुर,भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व व जोधपुर जिला देहात दक्षिण के जिलाध्यक्ष जगराम बिश्नोई के निर्देशानुसार सोमवार17अप्रैल को राजस्थान की कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जन आक्रोश महाघेराव किया जाएगा।
जन आक्रोश महाघेराव जोधपुर जिला देहात दक्षिण के संयोजक त्रिभुवन सिंह भाटी ने बताया कि इस महाघेराव मे पूरे जिले के4 विधानसभा ओसियां,बिलाड़ा,लूणी व भोपालगढ़ के 20 भाजपा मंडलों की अलग- अलग बैठक कर जिला,मंडल,मोर्चा, प्रकोष्ठ वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि व आमजन को हजारों की संख्या में जोधपुर पहुंचने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें- डीएसटी और नागौरी गेट पुलिस ने पकड़ा स्थानीय अवैध हथियार सप्लायर

उन्होंने बताया कि सभी को पीले चावल देकर निमंत्रण दिया गया। मुख्यमंत्री के गृह जिले जोधपुर में कलेक्ट्रेट पर एक विशाल सभा का आयोजन होगा उसके पश्चात कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। सोमवार को होने वाली विशाल जन आक्रोश महाघेराव को राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी,केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत,पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद पीपी चौधरी, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत और पार्टी के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा जोधपुर देहात दक्षिण जिले से हजारों की संख्या में आमजन व कार्यकर्ता पहुंचेंगे। पार्टी की टोपी,दुपट्टा,झंडे, बैनर और कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारे लिखी हुई तख्तियां के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026