Doordrishti News Logo

डंपिंग स्टेशन बना निगम दक्षिण के लिए फांस,विधायक सूर्यकांता व्यास ने दिया धरना

  • राज्यसभा सांसद गहलोत भी पहुंचे धरनास्थल पर
  • पुलिस ने की समझाइश

जोधपुर,महानगर का दक्षिण नगर निगम में भाजपा का बोर्ड है। इसमें प्रतापनगर डंपिंग स्टेशन कई दिनों से लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है। कई दिनों से इस डंपिंग स्टेशन को हटाने की मांग चल रही है। मगर निगम के अफसर मनमानी रवैया अपनाए हुए हैं। हाल ही सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास ने उचित कार्रवाई नहीं किए जाने पर चेतावनी दी थी। तब आननफानन में दो दिन पहले ही इस डंपिंग स्टेशन के लिए राशि को स्वीकृत किया गया। इस राशि स्वीकृत के बाद ही आज सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास ने क्षेत्र के लोगों के समर्थन में वहां पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। वे धरने पर बैठ गई। जिससे वहां पर यातायात बाधित होने लगा। इस पर पुलिस के आलाधिकारीगण वहां पहुंचे और समझाइश कर मामला शांत करवाने का प्रयास किया। उन्होंने पुलिस और निगम अफसरों से एकमात्र मांग डंपिंग स्टेशन को हटाने की रखी।

ये भी पढ़ें- अहमदाबाद स्टेशन पर 7 ट्रेनों के समय में आंशिक परिवर्तन

 

इधर इनके धरने पर बैठने के साथ ही राज्य सभा सांसद राजेंद्र गहलोत भी उनके समर्थन में आकर बैठ गए। इसमें देखने लायक बात यह है कि नगर निगम दक्षिण में भाजपा का बोर्ड है। दोनों ही जनप्रतिनिधि भाजपा से है। सूरसागर क्षेत्र के प्रतापनगर डंपिंग यार्ड को हटाने की मांग को लेकर विधायक सूर्यकांता व्यास धरने पर बैठ गई। आखलिया सर्कल से सूरसागर को जाने वाला रास्ता भी जाम कर दिया गया। प्रतापनगर क्षेत्र में नगर निगम दक्षिण की ओर से एक अस्थाई डंपिंग यार्ड बनाया हुआ है। इस डंपिंग यार्ड को हटाने के लिए स्थानीय लोग पिछले लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने सूरसागर विधायक से संपर्क किया। इस पर विधायक अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गई। यहां पर 150 टन से ज्यादा कचरा प्रतिदिन आता है। कई बार दिन में कचरा नहीं उठने पर लोगों से बड़ी परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। नगर निगम की ओर से 43 लाख के टेंडर जारी किए गए हैं लेकिन विधायक नाराज है। उनका कहना है कि वह इस डंपिंग यार्ड को पूरी तरह से यहां से हटाना चाहती है। टीन शेड लगाने से यहां की जनता को कोई राहत नहीं मिलेगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026

कृषि विज्ञान मेला 14 से

February 9, 2026