जोधपुर, नगर निगम दक्षिण के वार्ड 49 में पुलिस प्रशासन द्वारा वाहन रैली निकालकर कोरोना महामारी से बचाव का संदेश दिया गया। इस दौरान वार्डवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर व तालियां बजाकर स्वागत किया। अनन्या सांखला ने अपने तरीके से सैल्यूट पोस्टर द्वारा इन कोरोना योद्धाओं को सैल्यूट किया। इस मौके पर पार्षद दौलत सिंह सांखला, वन्दना सांखला, राकेश सिंह, गजेन्द्र जैन, सम्पत पारीक, राजेश आचार्य, सरोज व्यास, विमला मीना, बरखा मीना, गणपत सिंह, किशन सरगरा, रवि गुजराती, विनोद गुजराती, ऋषिकेश बत्रा, रविकांत मीणा, तेज सिंह, रफीक खान, उस्मान खान आदि ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
ये भी पढ़े :- आज से रोडवेज बसों का संचालन बंद