Doordrishti News Logo

हेलमेट की बात पर विवाद,वेटर के सिर पर मारी बोतल

जोधपुर,शहर के खंगार रेस्टारेंट के पास में हेलमेट की बात को लेकर एक वेटर के सिर पर शराब की बोतल मार दी गई। बोतल के वार से सिर पर चोट लगने के साथ हाथ भी जख्मी हो गया। पुलिस ने अब हत्या प्रयास में केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश जारी है। पीडि़त ने महामंदिर थाने में मामला दर्ज करवाया है।

ये भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत कार दुर्घटना में घायल 

पुलिस ने बताया कि मूलत: खेड़ापा के कास्टी हाल खोखरिया फाटक बनाड़ निवासी रामदीन उर्फ चौथाराम पुत्र अचलाराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि एक वह एक होटल में वेटर काम करता है। वह खंगार रेस्टोरेंट के पास गणेश होटल पर आया हुआ था। जहां पर विकास विश्रोई नाम का शख्स भी आया हुआ था। इनके बीच में हेलमेट की बात को लेकर विवाद हो गया।

इस पर विकास विश्रोई ने पास में पड़ी शराब की बोतल उसके सिर पर मार दी। वह बचाव करने लगा तो उसके हाथ भी बोतल से वार किया। इससे वह जख्मी हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना में हत्या प्रयास का प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में लगी है। पीडि़त को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। आरोपी भी एक होटल में वेटर का कार्य करता है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026