यूनियन की मान्यता के चुनाव के लिए किया रेल कर्मियों से संपर्क

जोधपुर,यूनियन की मान्यता के चुनाव के लिए किया रेल कर्मियों से संपर्क। 4,5 व 6 दिसंबर को होने वाले यूनियन की मान्यता के चुनाव में नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन को भारी मतों से विजय बनाने के लिए गुरुवार को पदाधिकारियों ने रेल कर्मचारियों से संपर्क किया।

यह भी पढ़ें – आज से जोधपुर से चलेगी भगत की कोठी-मन्नारगुड़ी सुरफास्ट ट्रेन

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन जोधपुर मंडल के मंडल सचिव मनोज कुमार परिहार,मंडल सहायक सचिव बने सिंह पंवार,मेंन शाखा सचिव अशोक सिंह मेड़तिया, व लाइन शाखा के शाखा सचिव महेन्द्र सिंह सब्बरवाल,शाखा अध्यक्ष नीरज सिंह,जैसलमेर इंचार्ज पवन कुमार संवासिया ने विभिन्न स्थान पर जाकर रेल कर्मचारियों से संपर्क किया।

डोर टू डोर संपर्क के दौरान उन्होंने जैसलमेर से पोकरण तक तथा सोनू रेलवे स्टेशन पर प्रत्येक कर्मचारी से संपर्क कर आगामी 4,5 व 6 दिसंबर को मान्यता के चुनाव के लिए वोट मांगे।

मंडल मंत्री मनोज परिहार ने कर्मचारियों को यूनियन के इतिहास व उपलब्धियां के बारे में बताया व सभी कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना। इसी दौरान जैसलमेर क्षेत्र की गैंग संख्या 28 में भी जाकर कर्मचारियों से संपर्क किया।

उन्होंने बताया कि वहां के कर्मचारी काफी मुसीबत व परेशानियों में रहकर ड्यूटी करते हैं। वहां आने जाने का कोई रास्ता नहीं है। क्वार्टर एकदम जर्जर अवस्था में हैं,पीने के लिए मीठा पानी नहीं मिलता है। जैसलमेर क्षेत्र में और भी गैंग ऐसी है जिनमें आने जाने का रास्ता नहीं होने की वजह से कर्मचारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

कर्मचारियों को मंडल मंत्री ने विश्वास दिलाया कि उनके रास्ते की समस्या को डीआरएम और जीएम के सामने मजबूती से रखेंगे और समस्या का समाधान करवाने की कोशिश करेंगे। मण्डल मन्त्री ने 4,5 व 6 दिसंबर को होने वाले यूनियन की मान्यता के चुनाव में नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन को भारी मतों से विजय बनाने का आह्वान किया।

कामरेड परिहार ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि NWREU एकमात्र ऐसी यूनियन है जो प्रत्येक कर्मचारी के सुख दुख में 24 घंटे तैयार रहती है सभी कर्मचारियों ने लाल झंडे के पक्ष में अपना मत देने का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें – पुलिस ने पांच हजार के इनामी तस्कर को पकड़ा

इस दौरान यूथ विंग मंडल सहायक सचिव भगराज कड़वासरा,शाखा उपाध्यक्ष ललित कुमार सुनारिया, सहायक सचिव मीठालाल मीणा, उपाध्यक्ष मानाराम भाब्मू ,आशूराम हुड्डा,कोषाध्यक्ष रामसिंह मीणा,यूथ विंग पदाधिकारी कामरेड नख्ताराम, कामरेड हीराराम,भंवरलाल,कामरेड हरकेश मीणा, भोमाराम,चणनाराम हुड्डा,राणाराम गोदारा, अशोक जाणी आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts:

राजस्थान के 78 उत्कृष्ट बीएलओ सम्मानित,जोधपुर के ओमाराम का सम्मान

November 21, 2025

जोधपुर में बेस्ट बीएलओ ऑफ द डे

November 21, 2025

जोजरी नदी प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान के बाद जिला प्रशासन का सख़्त एक्शन

November 21, 2025

डंपर ने ली युवक की जान लोगों ने रास्ता रोक जताया विरोध

November 21, 2025

ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक से भिड़ी कार पूर्व सरपंच की मौत,पुत्री घायल

November 21, 2025

इंफो सोफ्ट कंपनी में निवेश के नाम पर 77.50 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

November 21, 2025

आतंकवादियों के बहुचर्चित केस में शर्मा स्पेशल पीपी नियुक्त

November 21, 2025

पकड़े गए संदिग्ध लोगों से पड़ताल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई

November 20, 2025

ढाई लाख की नगदी के साथ पांच तोला सोना चोरी

November 20, 2025