Doordrishti News Logo

जोधपुर, महानगर में भारत विकास परिषद की छठी शाखा पावटा में गठित की गई। नवगठित शाखा की आमसभा का आयोजन जिला प्रभारी लोकेश मित्तल की अध्यक्षता में पावटा बी रोड़ स्थित “उमंग” में किया गया जिसमें तीन शीर्ष पदों के चुनाव सम्पन्न किए गए। चुनाव अधिकारी डा. विष्णु दत्त दवे ने अध्यक्ष पद भंवरलाल दैया, सचिव पद सम्पतसिंह टाक व कोषाध्यक्ष पद पर चन्द्र प्रकाश अग्रवाल के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की।

जोधपुर जिला प्रभारी एवं संयोजक लोकेश मित्तल ने बताया कि इस अवसर पर प्रान्तीय महासचिव जगदीश प्रसाद शर्मा ने नव निर्वाचित दायित्वधारियों व उपस्थित शाखा सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि भारत विकास परिषद ने गत 57 वर्षों से देशभर में अपने सेवा और संस्कार के कार्यों के माध्यम से समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।भारत विकास परिषद समाज के प्रबुद्ध,समृद्ध व प्रभावशाली नागरिकों को संगठित कर भारत के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव सक्रीय रहता है। परिषद अपने बहुआयामी क्रियाकलापों के माध्यम से सदैव भारतीय संस्कृति के सम्वर्धन एवं स्वस्थ-समर्थ-संस्कारित भारत के उद्देश्य की पूर्ति में समर्पित भाव से जुटा रहता है। जोधपुर महानगर में परिषद द्वारा स्थापित स्थाई सेवा प्रकल्पों की समाज में एक विशिष्ट पहचान है। कोविड 19 में परिषद सदस्यों ने अभूतपूर्व सेवा कार्य सम्पादित किये हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पावटा क्षेत्र के गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सदस्य एवं प्रान्तीय प्रकल्प प्रभारी एडवोकेट पंकज मेहता ने किया। आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने में सत्यकांत भाटी का उल्लेखनीय योगदान रहा। जिला प्रभारी लोकेश मित्तल ने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए आभार ज्ञापित किया।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026