Doordrishti News Logo

कांस्टेबलों ने मजदूर बनकर किया दस्तयाब

  • मादक पदार्थ तस्करी का आरोपी आरसीसी का काम करने लगा
  • झालावाड़ ससुराल से पकड़ा गया
  • डोडा पोस्त सप्लाई किया था
  • एक हजार का इनाम था घोषित

जोधपुर,कांस्टेबलों ने मजदूर बनकर किया दस्तयाब।कमिश्नरेट की जिला पूर्व पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में साल भर से फरार चल रहे एक आरोपी को झालावाड़ उसके ससुराल से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया है। आरोपी आरसीसी का काम करने लगा था। बनाड़ पुलिस के दो कांस्टेबलों ने मजदूर बनकर आरोपी को दस्तयाब कर लिया। आरोपी के खिलाफ एक हजार का इनाम घोषित हो रखा था।

यह भी पढ़ें – निर्वाचन की जानकारी हेतु प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक

पुलिस उपायुक्त पूर्व आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी बारां जिले के हलेसरा सारथल निवासी नरेंद्र मीणा पुत्र दानमल के खिलाफ एक हजार का इनाम घोषित किया गया था। वह साल भर से फरार चल रहा था। उसकी दस्तयाबी के लिए बनाड़ थानाधिकारी प्रेमदान रत्नू,एएसआई सुभाष,साइबर सैल के एएसआई राकेश,कांस्टेबल कालू,धनेश एवं शक्ति सिंह की टीम को लगाया गया।
डीसीपी पूर्व ने बताया कि कांस्टेबल कालू एवं धनेश को पता लगा कि आरोपी नरेंद्र मीणा मध्यप्रदेश आदि जगहों पर भागा हुआ है। उसके अपने ससुराल झालावाड़ अकलेरा में आरसीसी के काम करने की जानकारी मिली। इस पर कांस्टेबल कालू एवं धनेश अकलेरा पहुंचे। जहां उससे संपर्क कर कांस्टेबल खुद मिट्टी खुदाई में लग गए। बाद में मौका लगने पर आरोपी नरेंद्र मीणा को दस्तयाब कर जोधपुर लाया गया। यहां पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पूर्व में गिरफ्तारसुदा मुल्जिम अनिल एवं चंद्रप्रकाश को डोडा पोस्त की सप्लाई दी थी। आरोपी से अब पूछताछ की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026