Doordrishti News Logo

कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाकर पार्टी हित में मज़बूती से काम करें-उचियारड़ा

जोधपुर(डीडीन्यूज),कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाकर पार्टी हित में मज़बूती से काम करें-उचियारड़ा। फलोदी विधानसभा में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रविवार को फलोदी व बाप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक मीटिंग जोधपुर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी रहे करणसिंह उचियारड़ा व जोधपुर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष हीराराम मेघवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यवेक्षक रूपचंद सोनी ने की।

इसे भी पढ़ें – पंजीयन समिति की बैठक में 3400 नए अधिवक्ताओं का पंजीयन

फलोदी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मिटिंग फलोदी में वृन्दावन वाटिका में आयोजित हुई व बाप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मीटिंग बाप में गैलेक्सी होटल में आयोजित हुई। करणसिंह उचियारड़ा ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारियों व नेताओं की प्रत्येक मीटिंग में उपस्थिति अनिवार्य है।

कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए सक्रिय होकर पार्टी हित में काम करें। कांग्रेस के पदाधिकारी पार्टी की उपलबधिया व भाजपा सरकार की विफलता को गाँव गाँव व घर घर जाकर पहुंचा कर धरातल पर काम करना होगा।

जिलाध्यक्ष हीराराम मेघवाल ने कहा कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला,ब्लॉक व मण्डल कार्यकारिणी को सक्रिय होकर काम करने व प्रत्येक मीटिंग में उपस्थिति अनिवार्य की है अगर कोई बिना कारण बताए तीन मीटिंग में अनुपस्थित रहने पर उनको हटा दिया जाएगा

पर्यवेक्षक रूपचंद सोनी ने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता संगठन से जुड़कर कांग्रेस पार्टी में काम करना चाहता है एसे युवा अपना आवेदन करें। पार्टी से जुड़कर लोकतंत्र को बचाने में अपना योगदान दें।

बैठक में जोधपुर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष हीराराम मेघवाल, फलोदी पर्यवेक्षक रूपचंद सोनी,फलोदी विधायक प्रत्याशी प्रकाश छंगाणी,कांग्रेस वरिष्ठ नेता कुम्भसिंह पातावत,सलीम नागोरी, मोमराज विश्नोई, पन्नालाल व्यास,हाजी उमरदिन सिंधी,महेश व्यास,फलोदी ब्लॉक अध्यक्ष इलमदीन मेहर,बाप ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केशुराम मेघवाल जगदीश पालीवाल,रहमततुला, रेशमाराम जिला परिषद,दिलेरसिंह बारू(जिला परिषद) गोपाल व हजारीराम सहित कांग्रेस के नेता, जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026