केंद्रीय मंत्री ने पूछा, क्या कांग्रेस का अहंकार अब जनता की बुनियादी जरूरतों की भी बलि लेगा
जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सत्ता अहंकार और द्वेष की भावना में कांग्रेस विधायक अब राज्य के लोगों से उनका पानी का अधिकार भी छीन रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें जेसीबी मशीन से पानी की पाइप लाइन को खींचा जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि पानी की किल्लत झेल रहे लोहावट विधानसभा क्षेत्र की जेठानियां में मेघवालों की ढाणी, दर्जियों की ढाणी और बंजारों के घरों को पानी पहुंचा रही पाइप लाइन को कांग्रेस विधायक किशनाराम ने इसलिए उखड़वाया, क्योंकि यह काम भाजपा नेता समंदर सिंह जेठानियां के प्रयासों से हुआ था। यह अमानवीय है। इस वजह से हमारे उन भाई-बहनों को पानी के लिए जूझना पड़ रहा है, जिनका राजनीति से कोई संबंध नहीं। एक विधायक को जनता से पानी छीनने का कोई अधिकार नहीं। केंद्रीय मंत्री ने सवाल उठाया कि क्या राजनीतिक द्वेष इतना बड़ा हो सकता है कि विधायक अपने ही क्षेत्र के लोगों को पेयजल भेज रही पाइपलाइन उखड़वा दे? क्या कांग्रेस का अहंकार अब जनता की बुनियादी जरूरतों की भी बलि लेगा?
बहुत-बहुत आभार, हृदय से धन्यवाद
राजस्थान के पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की विजय जनता जनार्दन का आशीर्वाद है। यह कार्यकर्ताओं के सतत परिश्रम का परिणाम है। विजयी प्रत्याशियों ने जो कहा है, वो करेंगे।
Related posts:

माल ढुलाई में उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्डतोड़ छलांग

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

एनसीबी के जोनल डायरेक्टर को मिला केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक

12 से 15 नवंबर को राजाराम आश्रम में मरू निनाद घोष शिविर

उत्तराखंड: हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट सहित 6 की मौत

पंचायती राज चुनाव में 84.41% मतदान,11 सरपंच निर्विरोध

दोपहर 3 बजे तक 68% मतदान

