Doordrishti News Logo

जोधपुर, राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड  की राज्य संगठन आयुक्त शकुंतला वैष्णव की सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनके कार्यकाल की अनुपम उपलब्धियों के उपलक्ष में राज्य संगठन के द्वारा समारोह पूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर राज्य मुख्य आयुक्त जेसी. महान्ति एवं राज्य सचिव रविनंदन भणोत ने आयुक्त वैष्णव के कुशल व्यवहार एवं  प्रबंधन क्षमता की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं की।

राज्य संगठन आयुक्त सेवानिवृत्ति

अपनी सेवानिवृत्ति के अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए आयुक्त वैष्णव ने कहा कि अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को निभाते हुए सफलतापूर्वक सेवानिवृत्ति  की ओर अग्रसर होना प्रत्येक व्यक्ति विशेष के जीवन की विशिष्ट आकांक्षा रहती है। इन्हीं आकांक्षाओं को पूरा करते हुए मेरा प्रयास प्रदेश संगठन को उच्च आयामों तक पहुंचाने का रहा और सभी सदस्यों ने निस्वार्थ भाव से सहयोग प्रदान किया।

राज्य संगठन आयुक्त सेवानिवृत्ति

इस अवसर पर आयुक्त वैष्णव की साहित्यिक उपलब्धि जीवन का सार गाइडिंग का आधार पुस्तक का लोकार्पण किया गया। उपस्थित स्काउट गाइड संगठन परिवार के सदस्यों ने गाइड आयुक्त वैष्णव की विशिष्ट उपलब्धियों एवं योगदान के वाचन के साथ अपने अनुभवों का उल्लेख किया।

राज्य संगठन आयुक्त सेवानिवृत्ति

अभिनंदन समारोह में संगठन के राज्य मुख्य आयुक्त जेसी महान्ति, राज्य सचिव रविनंदन भणोत, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त बन्नालाल, हेड क्वार्टर कमिश्नर रघुवीर सिंह शेखावत, निर्मल पंवार, प्रदेश के सभी मंडलों के सहायक राज्य संगठन आयुक्त, विभिन्न जिलों के जिला ऑर्गेनाइजर्स एवं जिला सचिवों सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढें – बदमाशों ने थानेदार का मोबाइल छीना, वर्दी फाड़ी

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

You missed