Doordrishti News Logo

सात दिवसीय भागवत कथा की पूर्णार्ति

जोधपुर,जोधाणा वृद्धाश्रम में वृद्धजनो के सेवार्थ रामस्नेही संत हरीराम की सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव की पूर्ण आरती सैनाचार्य अचलानन्द की उपस्थिति में पूर्ण हुई।

जोधाणा वृद्धाश्रम के संचालक रतन सिंह गहलोत ने बताया कि कथा के अन्तिम दिवस श्रीमद्भागवत गीता को सचिव प्रतिभा गहलोत द्वारा सिरोधार्य कर शोभायात्रा के रूप में बड़ा रामद्वारा,चांदपोल के लिये प्रस्थान किया।

ये भी पढ़ें- चरित्र निर्माण से ही युवाओं के भविष्य की दशा व दिशा तय होती-आर्य

गहलोत ने बताया कि चन्द्र कान्ता दवे के सोजन्य से आयोजित कथा महोत्सव में 70 समाजसेवी एवं भामाशाओं सहित सेवादारों का सम्मान किया गया। व्यवस्थापक दीपक गहलोत ने संचालन एवं सचिव प्रतिभा गहलोत ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

You missed