ओसियां स्टेशन पर शिकायत एवं स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ओसियां स्टेशन पर शिकायत एवं स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया।उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से ‘मिशन 100’ अभियान के तहत ओसियां रेलवे स्टेशन पर कर्मचारी शिकायत एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में कार्मिक विभाग की टीम ने कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी के अनुसार शिविर में कुल 25 शिकायतें दर्ज की गईं,जिनमें से 22 का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

गर्मी में पटरी सुरक्षा को लेकर अलर्ट,रेलवे ने लगाया संरक्षा शिविर

स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान चिकित्सकों द्वारा 45 कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों की हाई आरबीएस और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। चिकित्सक रविन्द्र विश्नोई ने उपस्थित सभी लोगों को संतुलित आहार,नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।

शिविर का संचालन मुख्य कल्याण निरीक्षक रामेश्वर दास,स्टेशन अधीक्षक मनोहर लाल एवं चिकित्साकर्मी सोना राम की देखरेख में किया गया। गांधी ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उनके स्वास्थ्य संरक्षण के लिए ऐसे शिविर भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।