Doordrishti News Logo

उम्मेद अस्पताल जन्मोत्सव पर रंगारंग कार्यक्रम

  • दूसरे दिन का आयोजन
  • नुक्कड़ नाटक से जागरूकता
  • पोस्टर प्रतियोगिता में झलका उत्साह

जोधपुर,उम्मेद अस्पताल जन्मोत्सव पर रंगारंग कार्यक्रम।उम्मेद अस्पताल के 9वें दशक समारोह के दूसरे दिन अस्पताल परिसर मे हुए विभिन्न रंगारंग आयोजन।कार्यक्रम की शुरुआत उम्मेद ऑडिटोरियम परिसर में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के साथ हुआ। इसमें नर्सिंग कर्मियों एवं नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न मार्मिक विषयों-पोषण,परिवार नियोजन,उम्मेद चिकित्सालय एवं माँ के गर्भ में बच्चे का विकास आदि सृजनात्मक पोस्टरों का चित्रण किया गया।चयनीत पोस्टरों से ऑडिटोरियम गैलेरी को सज्जित किया गया।

यह भी पढ़ें – राष्ट्रकवि दिनकर को जयंती पर किया याद

चिकित्सालय के शिशु औषध विभाग के नर्सिंग कर्मियों द्वारा हैरिटेज क्लॉक टॉवर (घण्टाघर)में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामान्य जन को बच्चों द्वारा मोबाईल के दुरुपयोग एवं उससे होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही उम्मेद चिकित्सालय की विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी बताया गया। प्रतिदिन कठपुतली शो के माध्यम से नन्हे मुन्नों का मनोरंजन की व्यवस्था की गई है। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य वर्धन हेतु योग के विभिन्न आसन एवं प्राणायामों की जानकारी दी गई, जिससे प्रसवकाल में जच्चा-बच्चा स्वस्थ रहे। विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में चिकित्सक एवं नर्सिंग कर्मियों द्वारा किशोरवय लड़कियों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें – मंडल के विभिन्न कार्यालय पर चलाया स्वच्छता अभियान

डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज एवं संलग्न चिकित्सालय समूह के कार्यवाहक प्रधानाचार्य एवं नियन्त्रक डॉ अरूण वैश्य ने बताया कि उक्त समारोह में अस्पताल की सुविधाओं के उन्नयन तथा आमजन को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता के लिए सेमीनार,नुक्कड़ नाटक आयोजित करवाये जाऐंगे। सरकार द्वारा संचालित फ्लेगशिप योजनाओं के बारे में आमजन को जानकारी दी जाएगी। उम्मेद चिकित्सायल में जन्म लेने वाली तीन पिढीयों को पूर्व वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा सम्मानित किया गया। साप्ताहिक महोत्सव में जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं एव उनकी माताओं को उपहार में कम्बल,घी, बादाम एवं खिलौने देकर शुभकामनाओं के साथ विदा किया गया।राधा अष्टमी के शुभ अवसर पर महिला कार्मिकों द्वारा ऑडिटोरियम में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला कार्मिकों द्वारा एक से बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। समारोह में चिकित्सालय कार्मिकों का उत्साह चरम पर दिखा।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

कार वाश के लिए वर्कशॉप में अवैध जल कनेक्शन,केस दर्ज

February 22, 2026

चोरों ने दो सूने मकानों में लगाई सैंध: नगदी जेवरात पार

February 22, 2026

आरएसी का सिपाही ड्यूटी पर नहीं पहुंचा,छह दिन से लापता

February 22, 2026

जोधपुर जेल में बंदी के पास मिला सिगरेट का पैकेट,केस दर्ज

February 22, 2026