Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के निकटवर्ती बनाड़ रोड स्थित सारण नगर में रहने वाला एक शख्स आज सुबह अपनी पत्नी व दो बच्चों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा। हाथ में पेट्रोल लिए यह शख्स आत्मदाह करने वाला था। मगर पुलिस को सूचना मिलने पर तुरंत हरकत में आई और वहां पहुंची। बाद में उससे पेट्रोल की बोतल जब्त करने के साथ उसे शांति भंग में हिरासत में ले लिया।

Collectrate reaches out to take self-immolation to wife, distraught over fodder storage

बताया जाता है कि यह शख्स घर के पास में बनी चारे की टाळ को लेकर खासा परेशान है। उसकी सुनवाई ना तो जेडीए ने की और ना ही नगर निगम की तरफ से की गई। दो बार कलेक्टर तक अपनी शिकायत पहुंचाई थी। पोर्टल पर भी सुनवाई नहीं हो पाई। चारे की टाळ से निकल रही रंजी से परिवार को भी सांस की तकलीफ होने लगी है।

दरअसल बनाड़ रोड स्थित सारण नगर में रहने वाला राजूराम विश्रोई के घर के पास में चारे की टाळ बनी है। सुबह से शाम तक यहां पर चारा खाली होता रहता है। चारा लाने वाले लोगों से रोजाना अव्यवहार बना रहता है। चारे से निकली रंजी से उसके परिवार के लोगों व बच्चों को सांस की तकलीफ होने लगी है। कई बार नगर निगम, जेडीए और जिला प्रशासन को सूचना दी गई और शिकायतें की गई।

मगर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। तीन चार माह से ज्यादा से समय से पीड़ा भोग रहा राजूराम आज सुबह अपनी पत्नी  व दो बच्चों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा और पेट्रोल से आत्मदाह का प्रयास करने लगा। तब तक पुलिस को सूचना मिलने पर उसे वहां पर हिरासत में लेकर थाने ले गई। उसे शांतिभंग में पकड़ लिया गया। राजूराम का कहना है कि प्रशासन उसकी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। बार बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो पा रही है। उसने संपर्क पोर्टल भी शिकायत दी। मगर फिर भी कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हो पाई है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026